have any questions?

info@mku.ac.in

LOGO PNG

Mahakaushal University, Jabalpur

Login

महाकौशल विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का आयोजन 2026 | Women Empowerment Program MKU

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश एवं मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय आयोग के निर्देशों के परिपालन में महाकौशल विश्वविद्यालय में “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलगुरु डा. आर. सी. मिश्रा ने कहा कि इस पखवाड़े का उद्देश्य छात्राओं को Women Empowerment, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, कार्यस्थल पर लैंगिक समानता एवं वित्तीय साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

आत्मरक्षा एवं शारीरिक सशक्तिकरण के अंतर्गत प्रतिभागियों को Self Defense Training, मार्शल आर्ट्स, जूडो-कराटे एवं ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही महिला स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा हीमोग्लोबिन जांच, पोषण संबंधी परामर्श एवं मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे प्रतिभागियों के समग्र स्वास्थ्य एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके।

कुलसचिव डा. राम प्रकाश चौबे ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (106वां संवैधानिक संशोधन) की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके अंतर्गत लोकसभा, राज्य विधानसभाओं एवं दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आरक्षित सीटों में से एक-तिहाई सीटें SC/ST वर्ग की महिलाओं के लिए होंगी तथा यह व्यवस्था परिसीमन के बाद लागू की जाएगी। यह आरक्षण 15 वर्षों तक प्रभावी रहेगा, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है।

डा. अंजली पांडेय ने इस अधिनियम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व 14–15% से बढ़कर 33% तक पहुंच सकेगा, जिससे लैंगिक समानता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके क्रियान्वयन की संभावना वर्ष 2029 के लोकसभा चुनावों से जुड़ी हुई है।

रुपाली मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की नारी शक्ति ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री जैसे उच्च पदों पर आसीन होकर देश की गरिमा को बढ़ा रही हैं, जो देश के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम का संचालन डा. निमिषा तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Title