Recognized / Approved by UGC · MPPURC · AICTE · BCI · PCI · RCI
Recognized / Approved by UGC · MPPURC · AICTE · BCI · PCI · RCI

Department of Agriculture – Mahakaushal University, Jabalpur

आज Department of Agriculture, Mahakaushal University, Jabalpur के 1st Year के विद्यार्थियों को Agriculture Field एवं Net House में Nursery Raising की विभिन्न विधियों का Practical Demonstration कराया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों को कम स्थान में Plug Tray के माध्यम से Nursery तैयार करने की विधि समझाई गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि Plug Tray में Nursery तैयार करने के लिए प्रत्येक सेल में उचित Growing Media भरना, बीज की बुवाई, हल्की सिंचाई एवं पौधों की प्रारंभिक देखभाल किस प्रकार की जाती है।

साथ ही Brinjal (बैंगन), Tomato (टमाटर), Chilli (मिर्च) एवं Marigold (गेंदा) आदि फसलों की Nursery तैयार करने की प्रक्रिया का Practical कराया गया। विद्यार्थियों को Plug Tray में Cocopeat, Vermicompost/Compost तथा आवश्यकता अनुसार Perlite जैसे Growing Media के उपयोग की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को Net House में Nursery Bed तैयार करने की विधि भी Practical रूप से समझाई गई। इसमें भूमि की तैयारी, मिट्टी को भुरभुरा करना, उचित आकार की Raised Bed/क्यारी बनाना, आवश्यकतानुसार FYM/Compost एवं अन्य उपयुक्त माध्यम मिलाना, बीज की उचित दूरी एवं गहराई पर बुवाई करना तथा हल्की सिंचाई एवं नियमित देखभाल द्वारा स्वस्थ पौध तैयार करने की प्रक्रिया बताई गई।

इसके अतिरिक्त तैयार पौधों को Nursery से निकालकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित एवं उचित विधि से Transplant करने का Practical Demonstration भी दिया गया।