नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने लिया अनुशासन और सदाचार का संकल्प
महाकौशल विश्वविद्यालय में 14 अगस्त 2026 को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर दीक्षारंभ स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
दीप प्रजव्वलन व माँ सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ |
विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. आर.सी. मिश्रा, ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, उपलब्धियों व योजनाओं से अवगत कराते हुए उपलब्ध अवसरों के माध्यम से जीवन सफल बनाने हेतु प्रेरित किया |
सुश्री सौम्या तिवारी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से युवा संवाद करते हुए कहा की सफल होने की परिभाषा हमारे आचरण में ही परिलाश्चित होती है आज का युवा कल का भारत है |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दर्शन सिंह चौधरी माननीय सांसद नर्मदापुरम ने विद्यार्थियों को कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश केवल उच्च शिक्षा प्राप्त करने की शुरुआत नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण चरण है। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के साथ-साथ अनुशासन, सदाचार, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुल गुरु डॉ इंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग व उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दीक्षारम्भ कार्यक्रम की विस्तृत व्याख्या व उपयोगिता पर प्रकाश डाला |
महाकौशल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल तिवारी ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, संस्कार एवं अध्ययन के वातावरण से परिचित कराया तथा नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की गरिमा एवं मूल्यों के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही कहा कि पिता के नाम से पुत्र की पहचान नहीं, पुत्र के नाम से पिता की पहचान ही सही उपलब्धि है।
कार्यक्रम के दौरान श्री सूर्यकांत शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर व श्री अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक इओडब्लू ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक मार्दर्शन प्रदान किया |
इस अवसर पर डॉ प्रतिभा तिवारी एवं डॉ. अंजलि पाण्डेय द्वारा लिखित “शिक्षा के मूल सिद्धांत” पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पुस्तक के माध्यम से शिक्षा के मूल उद्देश्यों, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सामने रखा गया। इसके साथ ही महाकौशल विश्वविद्यालय द्वारा दो MOU जिनमे प्रथम स्वामी नारायण संस्थान अक्षरधाम व द्वितीय MOU एमपी ऑनलाइन से सम्पादित किये गए |
द्वितीय सत्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रूप में संपन्न हुआ इस दौरान रेड फम के यूनिट हेड श्री अमित कुमार उपाध्याय एवं आरजे प्रतीक व आरजे शिवम् ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शमा बांधा| विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई |
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के नवीन विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और एक-दूसरे से परिचित होकर नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत की। स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लंबे समय बाद नए परिसर, नए सहपाठियों और शिक्षकों से परिचय का अवसर मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने आपसी परिचय के साथ एक-दूसरे के साथ सहयोग, सद्भाव और सम्मान की भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।

