महाकौशल विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा सत्र जून-2026 हेतु B.Tech, B.Pharma, BA LLB, B.Sc. (Agriculture) एवं B.Ed. Spl Education (ID) के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथियों में परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
📅 बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 29 मई 2026
इसके पश्चात विलंब शुल्क के साथ भी परीक्षा फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। सभी विद्यार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि परीक्षा फॉर्म भरने से पूर्व अपनी समस्त शुल्क राशि जमा करें तथा ABC ID / APAAR ID अपडेट अवश्य कर लें।
📌 विस्तृत सूचना हेतु नोटिस देखें।

