have any questions?

info@mku.ac.in

LOGO PNG

Mahakaushal University, Jabalpur

Login

B.Sc. Agriculture के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण 🌿

महाकौशल विश्वविद्यालय के B.Sc. Agriculture के विद्यार्थियों ने हाल ही में नाहर नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण किया, जो उनके अकादमिक और व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

नाहर नर्सरी के स्वामी श्री प्रशांत नाहर सर ने विद्यार्थियों को अत्यंत सरल, स्पष्ट एवं प्रभावी तरीके से nursery raising techniques, seedling production techniques तथा आधुनिक नर्सरी प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उनके मार्गदर्शन से छात्रों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान की पुष्टि हुई, बल्कि उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हुआ।

इस भ्रमण का आयोजन Department of Agriculture द्वारा किया गया, जिसने छात्रों को बेहतर practical exposure देने हेतु पूर्ण समर्पण और कुशल योजना के साथ इसे सफल बनाया। विभाग का यह प्रयास छात्रों के समग्र विकास और उद्योग-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ।

यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए सीखने, समझने और प्रेरणा प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर रहा, जिसने उन्हें कृषि क्षेत्र में भविष्य के लिए और अधिक सक्षम एवं आत्मविश्वासी बनाया। 🌾✨

Title