Recognized / Approved by UGC · MPPURC · AICTE · BCI · PCI · RCI
Home › News & Announcements› Announcement

महाकौशल विश्वविद्यालय  में गणतंत्र दिवस का भव्‍य आयोजन

📅 January 28, 2025 Updated September 19, 2025 By Avdhesh

महाकौशल विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस का भव्‍य आयोजन

महाकौशल विश्वविद्यालय, में 26 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस अधिकारी श्री आनंद वर्धन शुक्ला जी, वि.वि. के उपकुलाधिपति डॉ. मुश्ताक आलम जी,  कुलगुरु प्रोफेसर आर. सी. मिश्रा जी, कुलसचिव आचार्य हरेन्द्र सारस्वत जी, निदेशक श्री शिशिर तिवारीजी, श्री समीर तिवारी जी, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं  कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत  मुख्या अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने राष्ट्रगान में भाग लिया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

मुख्य अतिथि, आईपीएस श्री आनंद वर्धन शुक्ला ने उपस्थित जनों को संबोधित  करते हुए गणतंत्र दिवस की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र के सशक्त होने और स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानियों को याद करने का दिन है। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री शुक्लाजी नेसभी से एकजुट रहने और भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया l उन्होंने युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय के  कुलगुरु  प्रोफेसर आर. सी. मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और इस महत्वपूर्ण दिन को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में मनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक राष्ट्र हैं, जिसमें हर नागरिक को समान अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त है। हमारा संविधान हमारे मार्गदर्शक तत्त्व के रूप में कार्य करता है, जो हमें एकजुट होने, शांति बनाए रखने और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रेरित करता है।”  उन्होंने विश्वविद्यालय में होने वाली शिक्षा, शोध और अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी।

इसके बाद  वि.वि. के CFAO श्री मनीष शुक्ल जी ने विद्यार्थियों को न केवल अच्छे नागरिक बनने, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी प्रेरित किया। अपने विचारो को व्यक्त करते  हुए उन्होंने एक कविता के माध्यम से वीर जवानों के योगदान को भी बखूबी दर्शाया l

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा और सभी छात्रों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिसमें गीत, नृत्य और नाटक शामिल थे। धन्यवाद् ज्ञापन वि. वि. के कुलसचिव आचार्य हरेन्द्र सारस्वत ने दिया एवं कार्यक्रम का संचालन संस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रुपाली मिश्रा द्वारा किया गया l

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारियों और छात्रों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। यह आयोजन महाकौशल विश्वविद्यालय के लिए एक अविस्मरणीय दिन बन गया और सभी ने इस दिन के महत्व को महसूस किया।