दिनांक 28 मार्च 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा मानस भवन में “MEGA LEGAL OUTREACH & AWARENESS CAMP” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन माननीय जस्टिस विवेक रूसिया जी, प्रधान न्यायाधीश श्री कृष्णमूर्ति मिश्रा जी, DLSA सचिव न्यायाधीश श्रीमती सुमन श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह तथा नगर निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाकौशल विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता (Free Legal Aid), मध्यस्थता (Mediation), लोक अदालत (Lok Adalat), वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) तथा नागरिकों के विधिक अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के पदाधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय परिसर में मध्यस्थता केंद्र एवं विधिक सहायता केंद्र की स्थापना हेतु विस्तृत चर्चा की गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक विधिक अनुभव प्रदान करना तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों को सुलभ न्यायिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस संबंध में अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु सहमति प्रदान की गई।
आगामी कार्यों के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए श्री गार्गी शंकर सर को समन्वयक तथा श्री तारणहार सिंह सर को उप-समन्वयक नियुक्त किया गया है।
महाकौशल विश्वविद्यालय द्वारा इस प्रकार की सहभागिता न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को सुदृढ़ करती है, बल्कि समाज के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

