Recognized / Approved by UGC · MPPURC · AICTE · BCI · PCI · RCI
Recognized / Approved by UGC · MPPURC · AICTE · BCI · PCI · RCI

महाकौशल विश्वविद्यालय में हनुमान जयंती की धूम

महाकौशल विश्वविद्यालय में हनुमान जयंती का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री राम दरबार मंदिर में चैत्र मास की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर भगवान बजरंगबली के दर्शन के लिए आए भक्तों ने पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिससे पूरे परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

आयोजन के दौरान प्रसादी वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, स्टाफ एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि विश्वविद्यालय परिवार के बीच एकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला भी सिद्ध हुआ।